लोक सभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची, कन्हैया कुमार को दिया टिकट

Congress (1)
The Hindi Post

लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. यह सूची रविवार रात को जारी की गई.

इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. पंजाब की छह, दिल्ली की तीन और यूपी की एक लोक सभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है.

लिस्ट के अनुसार, दिल्ली के चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, जालांधर से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खेरा, पटियाला से धर्मवीर गांधी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमण सिंह को टिकट दिया है.

बता दे कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से वर्त्तमान में भाजपा के मनोज तिवारी सांसद है. और यहां से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया है. यानि इस सीट पर अब दिलचस्प मुकाबला होगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!