यति नरसिंहानंद के खिलाफ FIR

Yati (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महंत यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान पर बवाल शुरू हो गया है। शुक्रवार देर रात नमाज के बाद बुलंदशहर में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करने लगे। पुलिस लोगों को समझा रही थी, इसी बीच कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

हालात बेकाबू हुए तो रात में PAC को बुलाया गया। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं, गाजियाबाद में भी मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। डासना मंदिर का घेराव कर लिया। पुलिस ने किसी तरह रात 12 बजे तक भीड़ को मंदिर के बाहर से हटाया। नरसिंहानंद इसी मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। घेराव के समय वे मंदिर के अंदर ही थे।

इधर, मेरठ, मथुरा और मुरादाबाद में भी मुस्लिम समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। SSP रात को सड़क पर उतरे और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। बवाल के बाद पश्चिम यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

दरअसल, यति नरसिंहानंद ने 6 दिन पहले गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था। गाजियाबाद पुलिस ने नरसिंहानंद पर एक और FIR दर्ज कराई है। इससे पहले, नरसिंहानंद के खिलाफ गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में और ठाणे (महाराष्ट्र) के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई थी।


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!