कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कर रहे थे रैली, तभी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका, सिर पर लगी गोली, वारदात का लाइव वीडियो आया सामने…

colambia president
The Hindi Post

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. हालत नाजुक बनी हुई है. घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम की है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक उरीबे को तीन गोलियां लगी है, इनमें से एक गोली के उनके सिर में लगने की खबर है. उरीबे राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. मिगुएल उरीबे राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं. 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं.

पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि उरीबे को संबोधन के दौरान हमलावर ने पीठ में गोली मारी. बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया कि यह हमला शहर के फोंतिबोन इलाके में हुआ. उरीबे की हालत को देखते हुए पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है

पुलिस ने 15 साल के आरोपी हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!