‘CJP’ ने घोषित किए तीन पार्टी प्रवक्ताओं के नाम, बहुत वजनदार है सबकी प्रोफाइल…
‘CJP’ ने घोषित किए तीन पार्टी प्रवक्ताओं के नाम, बहुत वजनदार है सबकी प्रोफाइल…
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने बुधवार को अपनी तीन सदस्यीय प्रवक्ता टीम के नामों की घोषणा कर दी. इस टीम में खोजी पत्रकार सौरभ दास को मुख्य प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके साथ पॉलिटिकल रिसर्चर व फिल्ममेकर विजेता दहिया और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र व मैक्किंजे के पूर्व सलाहकार आशुतोष रांका भी प्रवक्ता की भूमिका में नजर आएंगे.
सीजेपी ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह नई पीढ़ी भारत की राजनीतिक चर्चा की दिशा बदलने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास को कानूनी और सामाजिक मुद्दों पर पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. वहीं, विजेता दहिया (डीटीयू स्नातक) कई पुस्तकों के लेखक हैं और हरियाणवी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. तीसरे प्रवक्ता, आशुतोष रांका लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं और जयपुर में पर्यावरण व नीट (NEET) पेपर लीक जैसे अभियानों से जुड़े रहे हैं.
यह नियुक्तियां पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके के 6 जून को भारत लौटने से ठीक पहले की गई हैं. दीपके ने नीट पेपर लीक और सीबीएसई की कमियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू करने की योजना बनाई है. छात्रों और युवाओं के बीच इस नए संगठन को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिल रही है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
