सीएम योगी के बहनोई का निधन
फाइल फोटो | आईएएनएस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का बुधवार देर रात कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया. राजेंद्र सिंह चौधरी राजनगर एक्सटेंशन स्थित घरौंदा एमजीआई सोसाइटी में परिवार के साथ रहते थे.
रिपोर्टस के मुताबिक, राजेंद्र सिंह चौधरी को एक जनवरी को ब्रेन स्टोक आया था. उनको रविवार सुबह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी. बुधवार को उनका निधन हो गया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
