सीधी पेशाबकांड के पीड़ित के पैर धोकर, टीका लगाकर और शाल ओढ़ाकर CM शिवराज चौहान ने किया सम्मान, मांगी माफी

Seedhi (1) (1)

पेशाब कांड के पीड़ित का CM शिवराज सिंह चौहान ने पैर धोकर स्वागत किया था (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

भोपाल | मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हैवानियत का शिकार बने आदिवासी युवक दशमत गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचा जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पैर धोकर उसका सम्मान किया. साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए दशमत से माफी भी मांगी.

बीते दिनों आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस मामले के आरोपी कथित भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को शुक्ला के मकान के कुछ हिस्सों पर बुलडोजर भी चलाया गया था.

प्रवेश शुक्ला पर NSA के तहत कार्रवाई की गई है.

मुख्यमंत्री चौहान ने इस घटना के सामने आने के बाद ही अपनी भावनाओं के न केवल व्यक्त किया था बल्कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था.

इसी क्रम में दशमत गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत की, उसके पैर धोए और माफी भी मांगी.

इतना ही नहीं बाद में मुख्यमंत्री चौहान ने दशमत का सम्मान भी किया.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!