बिहार में गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर छात्रों को दिलाई गई इंटरमीडिएट की परीक्षा, वीडियो आया सामने

Exam hand-writing-paper-with-pen (1)

प्रतीकात्मक फोटो (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की और से इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई. पहली पाली में गणित की परीक्षा ली गई और दूसरी में कला संकाय के हिंदी विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कितनी तैयारी की थी इसकी पोल खुल गई.

हुआ यूं कि पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी शहर में एक परीक्षा केंद्र पर हिंदी का पेपर छात्रों को गाड़ियों की लाइट में लिखना पड़ा. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस केंद्र (महाराजा हरेंद्र किशोर सिंह कॉलेज) पर बिजली ही नहीं थी. छात्रों के द्वारा हिंदी की परीक्षा गाड़ियों (कारों) की लाइट में लिखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा हरेंद्र किशोर सिंह कॉलेज में 400 छात्रों ने दूसरी पाली में हुई परीक्षा में इस तरह से बेहद दिक्कत में पेपर दिया.

परीक्षा का समय दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक तय था. क्योंकि छात्रों को बैठाने का सीटिंग अरेंजमेंट ठीक नहीं था तो परीक्षा सही समय पर शुरू नहीं हो पाई. शाम 4 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी. इससे छात्र और उनके अभिभावक नाराज हो गए और उन्होंने नारेबाजी की.

इस बात की जानकारी मिलने पर डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ पुलिस अरुण कुमार यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला.

एक अन्य अधिकारी सौरभ सुमन यादव जो मौके पर पहुंचे थे ने कहा कि, “हमने छात्रों और उनके पेरेंट्स को समझा-बुझा कर परीक्षा करवाई. परीक्षा शाम 4 बजे से शुरू होकर 7 बजे तक हुई.”

चूकि कॉलेज में बिजली सप्लाई नहीं थी तो प्रशासन ने एक जनरेटर का इंतज़ार किया पर इससे समस्या का पूर्ण समाधान नहीं निकला. अभिभावक जब बच्चों को लेने शाम को एग्जाम सेंटर पहुंचे तब उन्होंने अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जला दी ताकि वह अपनी परीक्षा पूरी कर सके. इस तरह से परीक्षा होने पर पेरेंट्स नाराज हो गए.

पूर्वी चम्पारण के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एस. कपिल अशोक ने कहा कि, “हमने मामले की जाँच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है और केंद्र पर्वेक्षक को निलंबित कर दिया गया है.”

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!