जयपुर थप्पड़कांड के बाद सामने आई CJP चीफ अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया, क्या कहा…?

abhijeet dipke 2

थप्पड़कांड के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी

The Hindi Post

जयपुर थप्पड़कांड के बाद सामने आई CJP चीफ अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया, क्या कहा…?

 

 

जयपुर के शहीद स्मारक पर युवाओं और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर हुए हमले के बाद उनकी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है.

नीट (NEET) पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आयोजित इस आंदोलन में भीड़ के बीच दो-तीन युवक अचानक पहुंचे थे. इनमें से एक ने आगे बढ़कर दिपके पर ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए थे. इस अचानक हुए हमले से प्रदर्शन स्थल पर भारी हंगामा खड़ा हो गया था.

“हमले डर और कायरता की निशानी” — अभिजीत दिपके

इस थप्पड़कांड के बाद अपनी बात रखते हुए अभिजीत दिपके ने हमलावरों और उनके पीछे की मानसिकता पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने बेहद आक्रामक और स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमले डर और कायरता की निशानी हैं. हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे. मैं गांधी और अंबेडकर का अनुयायी हूं और शांति व प्रेम के साथ यह लड़ाई लड़ता रहूंगा. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए.”

गौरतलब है कि इस घटना के बाद वहां मौजूद आक्रोशित समर्थकों ने हमलावर युवकों को मौके पर ही पकड़कर उनकी धुनाई कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया था. इस विवाद के बावजूद CJP संस्थापक ने युवाओं से एकजुट रहने की अपील की है और 20 जून को ‘दिल्ली चलो’ मार्च का एलान किया है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!