CJP का देशव्यापी आंदोलन का आह्वान: 24 जुलाई को सभी जिलों में प्रदर्शन की अपील

CJP Protest July 20 (1) (1)
The Hindi Post

24 जुलाई के लिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का बड़ा ऐलान, कल यह काम करने की है तैयारी…

 

जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से डटे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्र आंदोलन को देशव्यापी रूप देने का बड़ा ऐलान किया है. सीजेपी ने शुक्रवार, 24 जुलाई को देश के सभी जिलों में छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है.

पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी दिशा-निर्देशों में छात्रों को स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेने, कानूनी प्रक्रिया का पालन करने, पोस्टर-बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार करने और पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकालने के निर्देश दिए हैं.

इस बीच, नीट (NEET) पेपर लीक मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा पर सीजेपी ने कड़ा रुख अपनाया है. संगठन ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कदम में प्रशासनिक जवाबदेही का पूरी तरह अभाव है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग को दोहराते हुए सीजेपी ने सोशल मीडिया पर ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें’ का संदेश जारी किया. वहीं, अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री की तस्वीर साझा करते हुए सरकार के इस रवैये को जिम्मेदारी से भागने वाला करार दिया.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!