चिप वाले ई-पासपोर्ट वित्त वर्ष 23 में लॉन्च किए जाएंगे : वित्त मंत्री

Nirmala Sitharaman 2
The Hindi Post

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि एम्बेडेड चिप्स (Embedded Chips) के साथ ई-पासपोर्ट वित्तीय वर्ष 2023 में लॉन्च किए जाएंगे.

वित्त वर्ष 23 में होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी

वित्तमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी.

 

अगले 3 साल में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन की जाएंगी तैयार 

वित्तमंत्री ने कहा कि अगले 3 साल में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन तैयार की जाएंगी.

उन्होंने कहा कि भारत के पास अगले तीन वर्षो में 100 नए कार्गो टर्मिनल होंगे.

 

इस साल आर्थिक विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल आर्थिक विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!