अरुणाचल के 5 युवकों को शनिवार को भारत को सौंपेगा चीन : किरण रिजिजू

Kiren Rijiju IANS

किरण रिजिजू (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

ईटानगर | केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि चीन शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पांच युवकों को भारत सरकार को सौंप देगा। ये युवक इस महीने की शुरुआत में भूलवश चीनी सीमा में प्रवेश कर गए थे। पांचों युवक 2 सितम्बर से लापता थे। बाद में पता चला कि वे गलती से चीनी सीमा में प्रवेश कर गए हैं।

रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “चीन के पीएलए ने भारतीय सेना से इस बात की पुष्टि की है कि अरुणाचल के पांचों युवकों को भारत के हवाले कर दिया जाएगा। युवकों को कल (शनिवार 12 सितम्बर) को कभी भी तय स्थान पर भारत को सौंपा जा सकता है।”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!