गुनाह ऐसा कि रूह कांप जाए……, चीन ने 11 लोगों को फांसी पर लटकाया, क्या है यह मामला….?
गुनाह ऐसा कि रूह कांप जाए……, चीन ने 11 लोगों को फांसी पर लटकाया, क्या है यह मामला….?
म्यांमार में ऑनलाइन धोखाधड़ी और संगठित अपराधों में शामिल कुख्यात मिंग फैमिली गैंग (आपराधिक गैंग) के 11 सदस्यों को चीन ने फांसी दे दी है. चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, इन सभी को हत्या, अवैध हिरासत और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में दोषी पाए जाने के बाद सितंबर में मौत की सजा सुनाई गई थी.
मिंग फैमिली को उत्तरी म्यांमार की चार प्रमुख आपराधिक फैमिलियों में से एक माना जाता था. यह गिरोह सैकड़ों स्कैम सेंटर चलाता था जहां इंटरनेट फ्रॉड, वेश्यावृत्ति और ड्रग्स उत्पादन जैसी अवैध गतिविधियां होती थीं. रिपोर्ट में बताया गया कि इन सेंटर्स पर काम करने वाले मजदूरों को वहां जबरन रखा जाता था और भागने की कोशिश करने वालों की हत्या तक कर दी जाती थी.
यह आपराधिक गिरोह मिंग शुएछांग के नेतृत्व में काम करता था. चीनी सरकारी चैनल सीसीटीवी के अनुसार, एक समय था जब इस नेटवर्क में करीब 10 हजार लोग शामिल थे. ये आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे.
दो दोषियों ने सजा के खिलाफ अपील की थी लेकिन चीन की सुप्रीम पीपल्स कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा. फांसी से पहले सभी दोषियों को परिवार से मिलने की अनुमति दी गई थी. यह कार्रवाई ऑनलाइन अपराधों के खिलाफ चीन की सख्त नीति का हिस्सा मानी जा रही है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
