भीषण सड़क हादसा : ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत और 20 घायल

accident

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

भीषण सड़क हादसा : ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत और 20 घायल

 

छिंदवाड़ा | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना तेज था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस दौरान 5 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घायलों को उपचार के लिए नजदीकी और जिला अस्पताल भेजा गया है.

सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अभी तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मरने वालों में तीन महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. जैसे ही हम लोगों को हादसे की जानकारी हुई, हमारी टीम इलाज के लिए तुरंत पहुंची थी.

उन्होंने बताया कि सभी मजदूर मछेरा गांव के बताए जा रहे हैं. ये लोग कहां जा रहे थे और हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है. साथ ही घालयों से भी पूछताछ की जाएगी जिससे मामले की सही जानकारी मिल सके.

सिविल सर्जन सुशील दुबे ने बताया कि इसमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है. उसको नागपुर रेफर किया जाएगा. घालयों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. हमारे 20 से 25 डॉक्टरों की टीम घालयों का इलाज कर रही है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को 1-1 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.

आईएएनएस

छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!