क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले ने की खुदकुशी….

Police line do not cross (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के करीबी रिश्तेदार ने किया सुसाइड…

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले जीत रसिकभाई पाबरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जीत के आत्महत्या करने के बाद राजकोट के पाबरी परिवार में दुख की लहर दौड़ गई है। मृतक जीत पाबरी के खिलाफ उनकी एक्स-मंगेतर ने 26 नवंबर, 2024 को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

मृतक जीत की एक्स-मंगेतर ने शिकायत में गंभीर आरोप लगाए थे। कहा गया था कि जीत पाबरी ने शादी का वादा करके उसके साथ जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाए थे। यह काम सगाई होने के बाद किया गया और फिर सगाई तोड़ दी गई।

राजकोट में रह रहा था परिवार
चेतेश्वर पुजारा के ससुराल वाले असल में जामजोधपुर के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले बीस सालों से राजकोट में रह रहे हैं। उनके ससुराल वाले कॉटन जिनिंग फैक्ट्री का बिजनेस करते हैं। पुजारा के परिवार में उनकी पत्नी पूजा के अलावा एक छोटा भाई, एक छोटी बहन हैं।

पूजा पाबरी ने पुजारा से की है शादी
पूजा पाबारी का जन्म गोंडल में हुआ था और उन्होंने अहमदाबाद से हायर स्टडीज और बॉम्बे से मास्टर डिग्री पूरी करने से पहले अबू के सोफिया स्कूल से क्लास 10 तक पढ़ाई की। एक मल्टीनेशनल कंपनी में एक साल काम करने के बाद, उन्होंने चेतेश्वर पुजारा से शादी कर ली।

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!