114 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से मोटरसाइकिल चला रहे युवकों की गई जान, VIDEO वायरल

Chennai (1)
The Hindi Post

चेन्नई | बहुत तेज गति से मोटरसाइकिल चलाना दो युवकों को भारी पड़ गया. युवकों की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई. दोनों युवकों में से एक नाबालिग था. पुलिस ने कहा कि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था.

मृतकों की पहचान थंथई पेरियार नगर के प्रवीण (19) और हरि (17) के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, प्रवीण बाइक चला रहा था, जबकि हरि पीछे बैठा हुआ था. पुलिस के मुताबिक यह हादसा चेन्नई के तारामणि लिंक रोड पर मंगलवार (पिछले हफ्ते) को हुआ.


 UP: स्कूल में युवा टीचर को पड़ा दिल का दौरा, मौत


पुलिस ने बताया कि बाइक तेज गति से चल रही थी और हादसे के वक्त रफ्तार 114 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को देखकर प्रवीण ने ब्रेक लगाया लेकिन वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा. उसका वाहन डिवाइडर से टकरा गया.

यह भयानक हादसा हेलमेट के कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रवीण की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि हरि ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. उनका परिवार सदमे में है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!