इस काम के लिए अब नहीं काटने होंगे आधार सेंटर और पोस्ट ऑफिस के चक्कर, घर बैठे फॉलो करने होंगे बस ये स्टेप्स…..

AADHAR

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

इस काम के लिए अब नहीं काटने होंगे आधार सेंटर और पोस्ट ऑफिस के चक्कर, घर बैठे फॉलो करने होंगे बस ये स्टेप्स…..

 

आधार कार्ड धारकों के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानि UIDAI गजब की सुविधा लेकर आ रहा है. अब कार्ड धारक घर बैठे-बैठे अपना मोबाइल नंबर बदल सकेंगे.

यानि अगर आप मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहेंगे तो यह बहुत ही सरलता से हो जाएगा और इसके लिए कही जाना भी नहीं पड़ेगा (जैसे आधार सेंटर या पोस्ट ऑफिस). इसके बारे में UIDAI ने जानकारी दी है.

हाल ही में ने UIDAI ने नया Aadhaar App लॉन्च किया था. इस App की मदद से रजिस्टर्ड नंबर बदला जा सकता है.

UIDAI का कहना है कि वह जल्द ही इस नई सुविधा को लॉन्च करने वाला है. इसके लिए धारक को न्यू आधार ऐप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करना होगा. इसके बाद OTP और फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदला जा सकेगा.

बता दे कि न्यू आधार ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप डाउनलोड होने के बाद आधार कार्ड की डिटेल्स डाल कर लॉगइन करना होगा. लॉगइन प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद ऐप के फीचर्स को एक्सेस किया जा सकेगा.

नंबर अपडेट करने के लिए आधार कार्ड धारक के पास पुराना और नया दोनों मोबाइल नंबर मौजूद होने चाहिए ताकि OTP वेरिफिकेशन हो सके.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!