चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो विवाद : मुख्य आरोपी शिमला से गिरफ्तार
प्रदर्शन करते छात्र और छात्राए (फाइल फोटो)
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ विश्वविद्यालय वीडियो लीक मामले के मुख्य आरोपी को रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया.
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.” इसके लिए उन्होंने शिमला की एसपी को बधाई भी दी.
Chandigarh University case.
Himachal Pradesh Police reacted to request of Punjab Police with sensitivity & professionalism.
We nabbed the accused.
Congrats to Dr Monika, SP Shimla & her team for great professional work. @CMOFFICEHP @jairamthakurbjp @PunjabPoliceInd
— Sanjay Kundu, IPS (@sanjaykunduIPS) September 18, 2022
आपको बताते चले कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (मोहाली/ पंजाब में स्थित) के परिसर में शनिवार देर रात को छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब यह बात फैल गई कि विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने 60 लड़कियों के अश्लील वीडियो ऑनलाइन लीक कर दिए है.
हालांकि, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति आरएस बावा ने एक बयान में इस बात को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की बात पूरी तरह से झूठी और निराधार है.
