कार चला रहे शख्स पर हेलमेट पहले बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दिनदहाड़े बीच बाजार वारदात को दिया गया अंजाम, घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने
Photo: IANS
कार चला रहे शख्स पर हेलमेट पहले बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दिनदहाड़े बीच बाजार वारदात को दिया गया अंजाम, घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने
चंडीगढ़ के सेक्टर 9 से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां जिम के बाहर एक युवक को गोली मार दी गई. मृतक की पहचान चरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जब वह जिम से बाहर निकल रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था. वहीं हमलावरों ने उस पर करीब 10 से 12 राउंड फायर किए, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक को पहले भी एक गैंग की तरफ से धमकियां मिल चुकी थीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ’ਚ 20 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਚੱਲੀਆਂ। ਅੱਜ ਸੈਕਟਰ 9 ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਡੀਲਰ ਦੀ ਜਿੰਮ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਦੇ ਸਮੇਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਚਰਨਪ੍ਰੀਤ ਨਾਗਰਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ, ਜੋ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਦੇ ਕੁੱਬਾਹੇੜੀ ਪਿੰਡ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਨਾਗਰਾ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ‘ਤੇ ਵੀ ਮਸ਼ਹੂਰ ਸੀ ਅਤੇ… pic.twitter.com/vQzYV0Dnjd
— Parmeet Bidowali (@ParmeetBidowali) March 18, 2026
मामले के बाद मृतक चरणप्रीत सिंह के दोस्त उसे स्कॉर्पियो कार में चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल ले गए थे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके से 5 से ज्यादा खाली खोके बरादम किए, जिसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर ही बुलाया गाय और सब सबूत जुटाए गए. प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) के रूप में हुई है. जो मुल्लांपुर का रहने वाला था.
लोगों के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर हमेशा की तरह रोज के समय पर जिम से बाहर निकल रहा था, तभी घात लगाए कुछ हमलावरों ने मृतक पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सड़कों पर भागने लगे. वहीं हमलावर बाइक पर सवार, हेलमेट पहनकर आए थे, जिस वजह से वहां मौजूद लोग आरोपियों को पहचान नहीं पाए. पुलिस मामले की जांच में जुटी में हुई है और आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है.
Hindi Post Dot In
