गुमनाम नायकों का गौरव : सामने आई पद्म पुरस्कार 2026 प्राप्त करने वालों की सूची

Padma Awards
The Hindi Post

गुमनाम नायकों का गौरव : सामने आई पद्म पुरस्कार 2026 प्राप्त करने वालों की सूची

 

 

नई दिल्ली | गणतंत्र दिवस से पहले रविवार को पद्म पुरस्कारों की सूची सामने आ गई. सूत्रों के मुताबिक, इस लिस्ट में कैलाशचंद, ब्रज लाल भट्ट, डॉ. श्याम सुंदर समेत कई नाम शामिल हैं. हालांकि, सरकार की ओर से इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

आम नागरिकों द्वारा दिए गए असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. इन सभी व्यक्तियों ने अपने जीवन में भारी व्यक्तिगत कठिनाइयों, संघर्षों और त्रासदियों का सामना किया लेकिन इसके बावजूद वे अपने-अपने क्षेत्र में न केवल आगे बढ़े, बल्कि समाज की सेवा को ही अपना उद्देश्य बना लिया. इनमें हाशिए पर रहने वाले पिछड़े वर्ग, दलित समुदाय, आदिम जनजातियों से जुड़े लोग और दुर्गम व दूरदराज इलाकों से आने वाले नागरिक शामिल हैं.

ये वे लोग हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों, दलितों और आदिवासियों की सेवा में समर्पित कर दिया. किसी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का काम किया, तो किसी ने शिक्षा, आजीविका, स्वच्छता, सतत विकास और समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए.

पद्म पुरस्कार पाने वालों में स्थानीय स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे हीमोफीलिया पर काम करने वाले डॉक्टरों से लेकर भारत का पहला ह्यूमन मिल्क बैंक स्थापित करने वाले नवजात शिशु विशेषज्ञ तक शामिल हैं. वहीं, कुछ लोगों ने भारत की स्वदेशी विरासत को संरक्षित करने और सीमावर्ती राज्यों में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य किया. कई पुरस्कार विजेताओं ने जनजातीय भाषाओं, पारंपरिक मार्शल आर्ट, विलुप्त होती कलाओं और हथकरघा परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाई, तो कुछ ने देश की पारिस्थितिक संपदा की रक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया.

इस वर्ष पद्म पुरस्कारों की सूची में कई गुमनाम नायकों को सम्मानित किया जाएगा. इन लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने अदम्य साहस, समर्पण और समाजसेवा से देश को गौरवान्वित किया है.

सूत्रों के अनुसार, सामने आई इस सूची में अनके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडेज़, भगवंदास रायकवार, भिकल्या लडक्या धिंडा, बृज लाल भट, बुढ़री ताती, चरण हेम्ब्रम, चिरंजी लाल यादव, धर्मिक लाल चुनीलाल पांड्या, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, हैली वार, इंदरजीत सिंह सिद्धू, के पजनिवेल, कैलाश चंद्र पंत, खेम राज सुंद्रियाल, कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी, कुमारस्वामी थंगराज, महेंद्र कुमार मिश्रा, मीर हाजीभाई कासमभाई, मोहन नागर, नरेश चंद्र देव वर्मा, निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला, नूरुद्दीन अहमद, ओथुवर तिरुथनी स्वामिनाथन, पद्मा गुरमेत, पोखिला लेक्थेपी, पुन्नियामूर्ति नटेसन, आर. कृष्णन, रघुपत सिंह, रघुवीर तुकाराम खेडकर, राजस्तपति कालियप्पा गौंडर, रामा रेड्डी मामिडी, रामचंद्र गोदबोले और सुनीता गोदबोले, एस. जी. सुशीलाम्मा, संग्यूसांग एस. पोंगेनेर, शफी शौक, श्रीरंग देवाबा लाड, श्याम सुंदर, सिमांचल पात्रो, सुरेश हनगावादी, टगा राम भील, तेची गुबिन, तिरुवरूर बख्तवत्सलम, विश्व बंधु औक युमनाम जत्रा सिंह का नाम शामिल हैं.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!