पुंछ आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
Photo Credit: IANS
जम्मू-कश्मीर । जम्मू कश्मीर के पुंछ में वायु सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस घटना में शामिल आतंकियों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई है.
दरअसल, 4 मई को शाम छह बजे के करीब स्टूडेंट कोर्ट इलाके में पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट के आतंकियों ने घात लगाकर वायु सेना के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में वायु सेना का एक जवान शहीद और चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों की तलाश में पिछले पांच दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. जंगलों में चप्पे-चप्पे पर छानबीन जारी है लेकिन अभी तक हमले में शामिल आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग है.

इसी बीच भारतीय सेना को उन आतंकियों की तस्वीर हाथ लगी है जिन्होंने कथित तौर पर इस हमले को अंजाम दिया था.
दरअसल, इलाके में सेना की ओर से लगाए गए सीसीटीवी में इन आतंकियों की तस्वीर कैद हुई है. इन तस्वीरों को भारतीय सेना ने जारी किया है ताकि स्थानीय जनता को अगर इनके बारे में कोई जानकारी पता चले तो वह सुरक्षा बलों को इसके बारे में बता सके.
आईएएनएस
