अनिल अंबानी के बेटे के खिलाफ एफआईआर, सीबीआई का बड़ा एक्शन…., क्या है यह मामला ?

cbi

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

अनिल अंबानी के बेटे के खिलाफ एफआईआर, सीबीआई का बड़ा एक्शन…., क्या है यह मामला ?

 

सीबीआई (CBI) ने व्यवसायी अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अनिल अंबानी के खिलाफ बैंकिंग फ्रॉड मामले में केस दर्ज किया है. यह मामला रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़ा है. यह पूरी कार्रवाई कथित 228.06 करोड़ रुपये के बैंकिंग फ्रॉड केस में की गई है.

यह पहली बार है जब अनिल अंबानी के बेटे पर किसी आपराधिक मामले में FIR दर्ज की गई है.

अधिकारियों के अनुसार, दर्ज केस में RHFL, इसके पूर्व सीईओ और होल-टाइम डायरेक्टर रवींद्र सुधालकर, तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के नाम शामिल है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित पक्षों ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आपराधिक दुराचार के माध्यम से बैंक को नुकसान पहुंचाया.

शिकायत के मुताबिक, इस कथित धोखाधड़ी के कारण बैंक को 228.06 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई अब आगे की जांच कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!