कास्टिंग डायरेक्टर कृष कपूर की सड़क दुर्घटना में मौत

Krish Kapur Photo Instagram

फाइल फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई: कास्टिंग डायरेक्टर कृष कपूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। टेलीचक्करडॉटकाम की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना 31 मई को हुई और गंभीर रूप से चोट लगने के कारण उनकी उसी दिन मौत हो गई थी। वह 30 वर्ष के थे।

कृष कपूर ने 2018 के रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘जलेबी’ में कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था। उन्होंने वेब सीरीज ‘शुभ रात्रि’ के अलावा अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए काम किया था।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!