सिर, दोनों हाथ और पैर मिले लेकिन…….., लूट के इरादे से युवक ने अपने ही दोस्त की नृशंस हत्या की, जान पर भारी पड़ा यह शौक…..
(AI Photo - ChatGPT)
सिर, दोनों हाथ और पैर मिले लेकिन…….., लूट के इरादे से युवक ने अपने ही दोस्त की नृशंस हत्या की, जान पर भारी पड़ा यह शौक…..
मथुरा | दिल्ली से दस दिन पहले लापता हुए छत्तीसगढ़ भवन के कैंटीन संचालक अनुरूप गुप्ता का शव शनिवार देर शाम मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में यमुना नदी से टुकड़ों में बरामद हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को सिर, दोनों हाथ और पैर मिले हैं, जबकि धड़ का अब तक पता नहीं चल सका है. इस मामले में दिल्ली के बिंदापुर थाने में पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी.
परिजनों के अनुसार, अनुरूप गुप्ता की लूटपाट के बाद बेहद नृशंस तरीके से हत्या की गई. आशंका है कि आरोपियों ने उनके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कराने का दबाव बनाया, लेकिन इनकार करने पर उन्हें मार डाला गया. रविवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया. इस दौरान वीडियोग्राफी की गई. पोस्टमार्टम परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुरूप गुप्ता (48) दिल्ली के द्वारका सेक्टर-14 स्थित राधिका अपार्टमेंट में रहते थे और छत्तीसगढ़ भवन में कैंटीन संचालक थे. 18 फरवरी को उन्हें एक परिचित ने पार्टी के बहाने मटियाला स्थित फ्लैट पर बुलाया था जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. 23 फरवरी को उनके भाई पवन गुप्ता ने बिंदापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.
जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उन्होंने हत्या कर शव को मथुरा के वृंदावन के पास यमुना में फेंकने की बात स्वीकार की. आरोप है कि आरोपियों ने पहले उनके आभूषण और बैग लूटे, फिर बंधक बनाकर बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कराने की कोशिश की. विरोध करने पर 19-20 फरवरी के बीच कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई.
हत्या के बाद शव को कार से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते मथुरा लाकर नदी में फेंक दिया गया. पुलिस के अनुसार, वारदात में एक युवती समेत कई लोग शामिल थे. फिलहाल मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है.
Hindi Post Dot In
