बेकाबू हुई बस… कई वाहनों को कुचला, युवक की मौत, घटना हुई CCTV में कैद
दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ हैं. यहां रोहिणी में एक DTC बस बेकाबू हो गई. इस बस ने कई वाहनों को कुचल दिया. इसलिए ये वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इस घटना में एक युवक की मौत हुई है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
यह घटना दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर हुई. जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस (DL 51 GD 8942) के ड्राइवर का बस से संतुलन छूट गया. अनियंत्रित बस ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
इसके बाद बस ने बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया. इसके बाद बस सड़क किनारे खड़े दर्जन भर से ज्यादा दो-पहिया वाहनों को रौंदते हुए रुक गई.
Blue Line buses Terror is back!
Rohini today. 1 person dead, few injured
— 𝐒𝐮𝐝𝐡𝐢𝐫 भारतीय 🇮🇳 (@seriousfunnyguy) November 4, 2023
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शनिवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में DTC बस ने एक कार और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. इस घटना में एक 30 वर्षीय की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया.
मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि इस घटना में घायल हुए व्यक्ति को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था. यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि डीटीसी बस के चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया था और एक कार और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी थी. बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. तदनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
