सऊदी अरब में बस दुर्घटना में हैदराबाद के 45 तीर्थयात्रियों की मौत: पुलिस आयुक्त

Bus caught fire ChatGPT Image Nov 17, 2025, 10_51_24 AM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

सऊदी अरब में बड़ा हादसा, 42 भारतीयों की मौत की आशंका, मदीना…..

 

हैदराबाद | सऊदी अरब से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है. यहां 45 भारतीयों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. एक तेल टैंकर और बस में टक्कर होने के बाद भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. यह हादसा मदीना के करीब हुआ.

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने मीडिया को बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एक तीर्थयात्री मोहम्मद अब्दुल शोएब जीवित बचे हैं और अस्पताल में उपचाररत हैं.

उन्होंने बताया कि हैदराबाद से 54 तीर्थयात्रियों का दल 9 नवंबर को जेद्दा रवाना हुआ था और उन्हें 23 नवंबर को लौटना था.

तीर्थयात्रियों ने मक्का में उमरा (मिनी हज) अदा करने के बाद रविवार रात मदीना के लिए प्रस्थान किया था. मदीना से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर बस की एक तेल टैंकर से टक्कर हो गई जिसके बाद बस में आग लग गई.

सज्जनार ने बताया, “चार तीर्थयात्री मक्का में ही रुक गए थे जबकि चार अन्य कार से मदीना के लिए निकले थे. बस में कुल 46 यात्री सवार थे.”

मृतकों में 17 पुरुष, 18 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं. अधिकांश यात्री हैदराबाद के असिफ नगर, जिर्रा, मेहदीपट्टनम और टोली चौकी क्षेत्रों के रहने वाले थे.

तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 47–48 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हज हाउस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है.

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों में से कम से कम एक व्यक्ति को सऊदी अरब भेजने की व्यवस्था करेगी. उन्होंने कहा कि जिनके पास पासपोर्ट नहीं है सरकार उनके लिए पासपोर्ट की व्यवस्था भी करेगी.

अजहरुद्दीन ने बताया कि शव इतनी बुरी तरह जल गए है कि उनकी पहचान करना मुश्किल है. इसलिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत भारतीय कॉन्सुल जनरल से हुई है जिन्होंने बताया कि मृतकों को दफन करने की व्यवस्था सऊदी अरब में की जाएगी. आमतौर पर सऊदी अरब में मारे गए तीर्थयात्रियों को वहीं दफनाया जाता है.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!