मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: यात्री बस नर्मदा में गिरी, 10 की मौत, कई यात्री लापता
भोपाल/खरगोन | मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में महाराष्ट्र परिवहन की एक बस नर्मदा नदी में जा गिरी. इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई है. राहत और बचाव कार्य जारी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुई बस हादसा होने से पहले इंदौर से पुणे जा रही थी. बस धार के खलघाट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में गिर गई. इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है. इनके शव भी बरामद कर लिए गए है. वहीं कई यात्री लापता भी हैं.
It’s horrific and very unfortunate to hear that a Bus carrying 50 passengers plunges into river Narmada in #MadhyaPradesh.
My deepest condolences to the families who lost their loved ones and praying for the speedy recovery of those injured 🙏#BusAccident नर्मदा नदी pic.twitter.com/H9zZ7FsMzU— Gagan Deep (@GaganDeepSi1988) July 18, 2022
राज्य के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बस में सवार 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. वहीं शव भी बरामद कर लिए गए हैं. नदी का प्रवाह तेज होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है.
#BreakingNews In #MadhyaPradesh, the news of death of several people due to a bus falling into the Narmada river in Khargone is very sad. May God grant peace to the departed souls .
नर्मदा नदी”#Accident#busaccident #MondayMotivation pic.twitter.com/4xKIvGedWB— Kavita Keshri (@KavitaKeshrii) July 18, 2022
बताया गया है कि पुणे जा रही बस एक वाहन को ओवरटेक करते हुए नदी पर बने पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. इस बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे.
मुख्यमंत्री चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है. बस को निकाल लिया गया है. खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं. घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं. दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ हैं.
खलघाट की इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हमारे कई अपनों को हमसे असमय छीन लिया।
हृदय दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें।
।। ॐ शांति ।। https://t.co/uVTAOIKnvw
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 18, 2022
आईएएनएस
