दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से 12 फीट नीचे गिरी बस, 20 यात्री घायल

Bus (1)
The Hindi Post

गाजियाबाद | गाजियाबाद (यूपी) में गुरुवार को एक बड़ी घटना घट गई. यहां दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे से रोडवेज की एक बस करीब 12 फीट नीचे गिर गई. इस घटना में 20 यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक थाना मसूरी क्षेत्रान्तर्गत दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से होते हुए एक रोडवेज बस मेरठ से दिल्ली जा रही थी.

बस अनियंत्रित होकर 12 फीट नीचे जा गिरी. इस दुर्घटना में लगभग 20 यात्री घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल एवं सर्वोदय अस्पताल भेजा गया.

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!