बुली ब्रीड के डॉग ने स्ट्रीट डॉग को उसकी गर्दन से पकड़ा, बुरी तरह से नोच डाला, खड़े होकर देखता रहा उसका मालिक

dog pitbull-g40b9176e3_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

यूपी के नोएडा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी बुली ब्रीड (पिटबुल डॉग) का डॉग एक अन्य डॉग पर हमला करता हुआ दिख रहा है. बुली के हमले से वह कुत्ता बुरी तरह घायल हो जाता है.

लोगों ने कुत्ते को पिटबुल डॉग के जबड़े से छुड़ाने की काफी कोशिश की थी लेकिन वो और खूंखार हो गया था. पुलिस ने इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद, इस डॉग के ओनर नरेंद्र शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

वही नोएडा अथॉरिटी भी इस विदेशी नस्ल के कुत्ते के मालिक पर जुर्माना लगाएगी. विदेशी नस्ल के कुत्ते द्वारा स्ट्रीट डॉग पर इस भयानक हमले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सेक्टर 24 थाने में अलग-अलग धाराओं में FIR दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, इस पिटबुल डॉग के ओनर नरेंद्र शर्मा घटना के समय वहीं मौजूद थे. जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नरेंद्र अपने कुत्ते को नियंत्रित नहीं कर पा रहे है.

काफी जतन के बाद पिटबुल ने स्ट्रीट डॉग को छोड़ा लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद इस खूंखार कुत्ते के मालिक पर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह के खतरनाक ब्रीड को बिना पट्टे के घुमाना खतरनाक है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!