थार के ऊपर खड़े होकर युवकों ने की नोटों की बारिश, लूटने के लिए मच गई होड़

Bulandshahr News (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोशल मीडिया)

The Hindi Post

थार के ऊपर खड़े होकर युवकों ने की नोटों की बारिश, लूटने के लिए मच गई होड़

 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शादी समारोह के दौरान थार कार की छत पर खड़े होकर नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना में कुछ युवक डीजे की धुन पर 10 रुपये के नोटों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं, लोग उड़ाए जा रहे नोटो को लूट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना पहासू क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर हुई, जहां एक बारात की चढ़त चल रही थी। इसी दौरान युवकों द्वारा नोट लुटाने के कारण चौराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो में युवक अपनी मस्ती में नोट उड़ाते दिख रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारात अलीगढ़ से पहासू आई थी। चढ़त के दौरान कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए नोट लुटाए, जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को असुविधा हुई। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। इस मामले में थाना प्रभारी पहासू ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को और जानकारी मिलने पर अपडेट किया जायेगा।

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!