हैवानियत: चार युवकों पर 14 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप, जबरदस्ती खिलाया गाय का मांस और…
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
यूपी के मुरादाबाद में एक किशोरी से चार युवकों ने कथित तौर पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोप है कि युवकों ने किशोरी को गाय का मांस भी खिलाया और उसके हाथ पर बने ओम चिह्न को तेजाब से जला दिया.
भगतपुर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) संजय कुमार पंचाल ने कहा कि किशोरी के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की को बंधक बनाए रखने के दौरान “आरोपियों ने कथित तौर पर उसके (पीड़ित लड़की) हाथ पर बने ‘ओम’ टैटू को तेजाब से जला दिया था और उसे जबरन मांस खिलाया था.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर चार आरोपियों – सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ – पर भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 2 जनवरी 2025 को उनकी भतीजी का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह दर्जी के पास जा रही थी. इसके बाद उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया. उसे एक कमरे में कथित तौर पर बंधक बना के रखा गया. इसके बाद कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया गया. आरोप है कि लड़की का कई बार गैंगरेप किया गया.
पीड़िता की चाची का आरोप है कि आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था. यहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. इस दौरान आरोपियों ने उसके हाथ पर लिखे ओम को भी तेजाब से जला दिया था. इस दौरान पीड़िता को जबरन मांस भी खिलाया गया था. पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको तरह-तरह की यातनाएं दी थी.
किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची थी और तब उसने परिजन और चाची को आपबीती सुनाई थी. पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह किसी को इस घटना के बारे में बताएगी तो उसकी और उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी.
फिलहाल पुलिस ने सलमान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस मामले में जांच जारी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
