भाई ने बहन के प्रेमी की गला रेतकर हत्या की

crime

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाई ने बहन के 26 वर्षीय प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने बहन के साथ युवक के प्रेम संबंध के बारे में पता चलने के बाद युवक की हत्या की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना गुरुवार शाम दिल्ली के शाहबाद डेरी में हुई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

जांच के दौरान, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर, दिल्ली पुलिस ने शाहबाद डेरी निवासी 22 वर्षीय अरमान और रोहिणी में रहने वाले 28 वर्षीय करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दोस्त हैं और बवाना में एक नेल पॉलिश मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में काम करते हैं।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गौरव शर्मा ने कहा, “लगातार पूछताछ करने पर, आरोपियों ने खुलासा किया कि धर्मेंद्र का अरमान की बहन के साथ प्रेम संबंध था और यहां तक कि उसने अपने मित्र मंडली के बीच भी इस बारे में कहा था। यह बात अरमान को पंसद नहीं आई और उसने उसे चेतावनी भी दी थी।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए, अरमान ने धर्मेंद्र की हत्या करने का फैसला किया। अरमान ने अपने दोस्त करण सिंह पर भरोसा किया, जो उसकी मदद करने के लिए तैयार हो गया।”

पुलिस ने कहा कि एक मध्यम आकार की तलवार और मोटरसाइकिल जिस पर आरोपी मृतक को धर्मेद्र को लेकर घटनास्थल पहुंचे, को बरामद कर लिया गया है।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!