19 किलो गांजे के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Ganja suppliers arrested (1) (1)
The Hindi Post

गाजियाबाद | गाजियाबाद की थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने 19 किलो गांजे के साथ ममेरे भाई-बहन को गिरफ्तार किया है. पुलिस को जांच में पता चला है कि मामा-मामी और उनका पूरा परिवार इस धंधे में लगा हुआ है और इसकी सप्लाई करता है. पकड़ा गया युवक आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर यहां पर देता था और आरोपी का पूरा परिवार इसकी सप्लाई में लगा रहता था.

मंगलवार को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी शाहिद (32) और आफरीन (25) पुत्री असगर को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 19 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. दोनों के खिलाफ थाना ट्रोनिका सिटी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस पूछताछ में आरोपी शाहिद से पता चला है कि आफरीन उसके मामा असगर की लड़की है जो रिश्ते में उसकी ममेरी बहन लगती है. शाहिद ने बताया कि उसकी मामी नौशाद बानो उर्फ असगरी और मामा असगर उससे गांजा ऑर्डर पर मगांते थे. शाहिद आंध्र प्रदेश से ट्रकों के माध्यम से गांजा लाकर अपने मामा असगर और मामी नौशाद बानो उर्फ असगरी को देता था. इसके बदले में शाहिद को पेमेंट मिलती थी.

असगर, नौशाद बानो और उनकी दोनों बेटियां गांजे को पॉलिथीन में पैक करके बेचा करते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गांजा बेचने के दौरान गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!