विनेश फोगाट की जीत पर बृज भूषण शरण सिंह ने दी प्रतिक्रिया, VIDEO

Brij Bhushan (1)

File Photo | IANS

The Hindi Post

कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट चुनाव जीत गई हैं. उन्होंने 6 हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा उम्मीदवार को हरा दिया हैं. वह अब जुलाना विधान सभा सीट से विधायक बन गई हैं.

विनेश की इस जीत पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. सिंह ने फोगाट की जीत का स्वागत तो किया पर साथ ही कहा कि वह (विनेश फोगाट) जहां-जहां जाती हैं सत्यानाश ही होता हैं.

उन्होंने कहा, “वह (विनेश फोगाट) जहां-जहां जाती हैं सत्यानाश ही होता हैं. दो साल उन्होंने हमारी कुश्ती का सत्यानाश किया. अब कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया… कल तक एग्जिट पोल कांग्रेस के लिए भारी बहुमत, पूर्ण बहुमत कह रहे थे अब उन्होंने (विनेश फोगाट) कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया. खुद तो जीत गई लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया.”

उन्होंने कहा, “जिस तरीके से किसानों के नाम पर, पहलवानों के नाम पर भ्रमित करने की कोशिश की गई, उसे जनता ने नकार दिया.”

उन्होंने कहा कि उनका (विनेश) क्या है वो तो जीत ही जाएंगी. वो यहां (रेसलिंग) भी बेईमानी से जीत जाती थीं और अब वहां भी जीत गईं. लेकिन उस जीतने वाले के चक्कर में कांग्रेस पार्टी हार गई. ये जीतने वाले पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं.

बता दे कि विनेश फोगाट उन पहलवानों में शामिल थीं जिन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर कई जूनियर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पिछले साल दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था. इससे भूचाल आ गया था. बीजेपी ने बृजभूषण सिंह को लोक सभा का टिकट नहीं दिया था और उनके बेटे को चुनावी मैदान में उतारा था.

बृजभूषण पर यौन शोषण का मामला अभी तक कोर्ट में चल रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!