पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला: बृजभूषण को कोर्ट से मिली राहत

Brij Bhushan (1)

File Photo | IANS

The Hindi Post

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है.

कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव (अब निलंबित किए जा चुके है) विनोद तोमर को भी अंतरिम जमानत मिल गई है.

अंतरिम जमानत 25,000 रुपये के बांड जमा करने पर दी गई है.

दोनों को 20 जुलाई तक जमानत दी गई है.

20 जुलाई को दोनों की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.

कम से कम छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!