यूपी: विवाह के बाद पहली बार ससुराल जा रही दुल्हन बीच रास्ते में दूल्हे को चकमा दे प्रेमी के साथ हुई फरार

wedding-g6399552cc_640 Photo: Vatsal Bhatt/Pixabay

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

वाराणसी से एक अजीब खबर सामने आई है। जनपद के सेवापुर इलाके में शादी के बाद, एक नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। यह सब देख कर दूल्हा हैरान रह गया। दूल्हे के परिवार वालों ने इसकी जानकारी लड़की के घरों वालो को दी तो वो भी हैरान रह गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंसा इलाके के एक गांव में शनिवार को बारात आई। धूमधाम से शादी हुई। सुबह विदाई के बाद, लड़की, घर वालों से विदाई लेकर दूल्हे के साथ गाड़ी में ससुराल जाने के लिए निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी थोड़ी दूर ही गए थे कि दुल्हन ने यह कहकर गाड़ी रुकवा दी कि सामने दूसरी गाड़ी में उसका रिश्तेदार है और वो उसे मिल कर अभी आई। दूल्हे को संदेह भी नही हुआ। उसने दुल्हन को सड़क पार जाने दिया। दुल्हन पहले दूसरी गाड़ी के पास पहुंची और फिर उसमें बैठ गई। इससे पहले दूल्हा कुछ समझ पाता, दुल्हन वहां से गाड़ी में बैठ कर निकल गई।

इस पूरे घटनाक्रम के बारे में दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन के घरवालों को बताया।

ऐसा बताता जा रहा है कि लड़की का पहले से किसी लड़के के प्रेम संबंध थे पर घर वाले नहीं माने और लड़की की शादी कही और तय कर दी। फिलहाल पुलिस को अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

 हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!