सुहागरात पर दुल्हन ने खुद को छूने नहीं दिया, दूल्हा रह गया सन्न और फिर….., चर्चा में आई ‘अनोखी शादी’
सुहागरात पर दुल्हन के अपनाने से मना करने पर छलका पीड़ित दूल्हे का दर्द / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
सुहागरात पर दुल्हन ने खुद को छूने नहीं दिया, दूल्हा रह गया सन्न और फिर….., चर्चा में आई ‘अनोखी शादी”
हमीरपुर जिले के गोहांड कस्बे से विदा होकर सोमवार सुबह राठ पहुंची दुल्हन मिथिलेश कुमारी ने अपने पति धरम सिंह के साथ रहने से इनकार कर दिया. दुल्हन सुबह होते ही सीधे राठ कोतवाली पुलिस के पास पहुंची और प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई. उसने परिजनों पर जबरदस्ती और मारपीट कर शादी कराने का आरोप लगाया.
पुलिस की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया. इसके बाद शादी के महज कुछ घंटों बाद ही दूल्हा और दुल्हन का रिश्ता कानूनी तौर पर खत्म हो गया और दुल्हन अपने मायके वापस चली गई.
मामला हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र का है. बुद्ध सिंह की पुत्री मिथिलेश कुमारी की शादी गोहांड से हुई थी. शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब वह पहली रात अपने ससुराल बुधौलियाना पहुंची, तो कमरे में उसने दूल्हे धरम सिंह को दो टूक जवाब दे दिया. दुल्हन का कहना था कि वह किसी और से प्यार करती है और यह शादी उसकी मर्जी के बिना हुई है. सुबह होते ही यह मामला पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया और दुल्हन थाने पहुंच गई.
दूल्हा धरम सिंह और उसका परिवार इस अचानक आए मोड़ से सन्न रह गया. दूल्हे का कहना है कि अगर दुल्हन को यह शादी मंजूर नहीं थी, तो उसे पहले ही बता देना चाहिए था. अगर सच्चाई पहले पता होती, तो वह शादी ही नहीं करता और परिवार को इतनी बदनामी का सामना नहीं करना पड़ता. धरम सिंह ने बताया कि दुल्हन के इस फैसले से समाज में उनकी काफी किरकिरी हुई है.
राठ कोतवाली में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच काफी देर तक हंगामा और पंचायत चली. कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही. आखिरकार, जब कोई रास्ता नहीं निकला तो दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया. थाने में ही समझौते के बाद दोनों अलग हो गए और दुल्हन अपने परिजनों के साथ वापस लौट गई.
