लाइव टेलीकास्ट के दौरान गिरा बम, हिल गया कैमरा, सीट से कूद कर भागी खौफजदा एकंर, सामने आया वीडियो…

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक एंकर अचानक से उठकर दौड़ लगा देती है. दरअसल, यह न्यूज एंकर लाइव बुलेटिन कर रही थी. इसी दौरान इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर हमला बोल दिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टूडियो के पीछे बम धमाका होता है. इससे हड़कंप मच जाता है. यह वीडियो उस समय का है जब इजराइल ने सीरिया के आर्मी हेड क्वार्टर को निशाना बनाया. इजराइल ने यहां पर बम गिरा दिए. इसका आभास होते ही न्यूज एंकर जो उस समय स्टूडियो में मौजूद थी, घबरा जाती है और चीखते हुए अपनी सीट से कूदकर सुरक्षित स्थान के लिए दौड़ लगा देती है. हमले के बाद बैकग्राउंड में धुएं का विशाल गुबार उठता हुआ दिखाई देता है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. वे वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

दरअसल, इजरायली सेना ने दमिश्क में सीरियाई रक्षा मंत्रालय के एंट्री गेट के पास हमला किया और कुछ घंटे बाद उसी जगह पर एक और बड़ा हमला किया. यह झड़प कुछ दिन पहले शुरू हुई है. इसके बाद से इजरायल ने दक्षिणी सीरिया में सरकारी बलों के काफिलों पर कई हवाई हमले किए हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!