सुशांत केस: रिया को मिली जमानत तो बॉलीवुड हुआ खुश
फाइल फोटो/फेसबुक
मुंबई। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने और उनके जेल से रिहा होने पर बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने खुशी जताई है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग एंगल मामले में एनसीबी ने रिया को एक महीने पहले गिरफ्तार किया था। फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया, “आखिरकार !!! उन्हें जमानत मिल गई।”
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने उम्मीद जताई कि रिया द्वारा जेल में समय बिताने से “बहुत सारे लोगों के अहंकार को संतुष्टि मिली है, जिन्होंने सुशांत के लिए न्याय मांगने के नाम पर अपने व्यक्तिगत/पेशेवर एजेंडे को पूरा किया”।
👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼
Some time back it was her, tomorrow it will be you but be rest assured the court will give you justice if not the ‘warriors’ #Finally https://t.co/mXb10z92tc— taapsee pannu (@taapsee) October 7, 2020
उन्होंने कहा, “मैं प्रार्थना करती हूं कि उसमें जीवन के प्रति कड़वाहट न भरे। जीवन में उसके साथ अनुचित हुआ है, लेकिन कम से कम यह अभी तक खत्म तो नहीं हुआ है।”
अभिनेता फरहान अख्तर ने उन समाचार एंकरों पर कटाक्ष किया जिन्होंने रिया के खिलाफ रिपोटिर्ंग की थी।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “क्या कोई भी एंकर रिया और उसके परिवार की जिंदगी को नर्क जैसा बना देने के लिए माफी मांगेगा। वे ऐसा नहीं सोचेंगे। लेकिन अब देखिए कि गोलपोस्ट बदल गया है, जिसके लिए वे कुख्यात हैं।”
लेखिका कनिका ढिल्लन ने ट्वीट किया, “आखिरकार रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई।”
अली फजल और हंसल मेहता ने भी अदालत के फैसले की सराहना की।
अली फजल ने ट्वीट किया, “भगवान का शुक्र है।”
हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा, “लड़की अब कुछ आराम करो।”
हालांकि, जस्टिस कोतवाल ने शोविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
आईएएनएस
