“धमाकों की आने लगी आवाज, मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखीं, ये डरावना…..”, बेटी के साथ दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस, सुनाई आपबीती, VIDEO

LARA DUTTA
The Hindi Post

“धमाकों की आने लगी आवाज, मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखीं, ये डरावना…..”, बेटी के साथ दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस, सुनाई आपबीती, VIDEO

 

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक हवाई यात्रा पर भी पड़ने लगा है. युद्ध के बीच कई भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता भी अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर मौजूदा हालात और अपनी चिंता जाहिर की.

लारा दत्ता ने बताया कि वह ब्रांड कमिटमेंट के सिलसिले में दुबई गई थी जो पिछले तीन वर्षों से उनका दूसरा घर भी है. उन्होंने कहा कि जब यह संघर्ष शुरू हुआ, तब वह 28 तारीख को दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं. उन्होंने कहा कि अचानक जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी. इस स्थिति से घबराकर टीम के लोग स्टूडियो से बाहर निकल आए और उन्होंने आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)

लारा ने बताया कि पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण रहे हैं. उनकी बेटी सायरा उनके साथ है, जबकि उनके पति महेश किसी काम से बाहर है. उन्होंने कहा कि बहुत सारे फाइटर जेट्स ऊपर से उड़ रहे हैं, तेज धमाके हो रहे हैं. इससे माहौल काफी भयावह है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह दुबई के एक सुरक्षित इलाके में स्थित अपने विला में रह रही हैं और वहां उन्हें असुरक्षित महसूस नहीं हुआ, लेकिन धमाकों से खिड़कियां और दरवाजे तक कांप जाते है.

लारा दत्ता ने यूएई सरकार की सराहना करते हुए कहा कि संकट के इस दौर में सरकार ने हर व्यक्ति की सुरक्षा और देखभाल के लिए सराहनीय काम किया है, चाहे वह किसी भी देश का नागरिक क्यों न हो. वीडियो के अंत में उनकी आंखों में आंसू नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्हें उन आम लोगों के प्रति गहरा सम्मान है, जो इस कठिन परिस्थिति में भी देश को सामान्य रूप से चलाने के लिए काम कर रहे हैं.

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह जल्द से जल्द भारत लौटने की कोशिश कर रही हैं.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!