नग्न अवस्था में मिली विदेशी महिला की लाश, मचा हड़कंप…

Crime Depositphotos_24534333_L (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

नग्न अवस्था में मिली विदेशी महिला की लाश, मचा हड़कंप…..

 

गुरुग्राम के आइएमटी मानेसर चौक फ्लाइओवर के नीचे रविवार सुबह एक विदेशी महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ. शव लहूलुहान स्थिति में था. हत्या की आशंका जताई जा रही है. आइएमटी मानेसर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे कंट्रोल रूम में आइएमटी चौक फ्लाइओवर के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिली थी. एफएसएल, फिंगरप्रिंट और पुलिस टीमें मौके पहुंची. महिला का शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में था. शव के पास ही कपड़े पड़े हुए थे.

महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है. अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है. सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान हैं. आशंका है कि फ्लाइओवर से या तो महिला ने कूदकर आत्महत्या की या फिर किसी ने ऊपर से इसे फेंक दिया.

फिलहाल थाना पुलिस दोनों ही एंगल से जांच कर रही है. कपड़ों से किसी तरह के कोई कागजात बरामद नहीं हुए हैं. इससे अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!