खाली प्लॉट से युवक का शव कई टुकड़ों में बरामद, इलाके में सनसनी
खाली प्लॉट से युवक का शव कई टुकड़ों में बरामद, इलाके में सनसनी….. खाली प्लॉट से युवक का शव कई टुकड़ों में बरामद, इलाके में सनसनी
एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है. दरअसल, एक खाली प्लॉट में युवक का शव कई टुकड़ों में मिला है. शुरुआती जांच में हत्या को बेहद बेरहमी से अंजाम दिए जाने के संकेत मिले हैं. पुलिस ने मौके को घेरकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है और मामले की हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, जालंधर बाइपास (लुधियाना में) के पास स्थित एक खाली प्लॉट से 30 वर्षीय युवक दविंदर सिंह का शव टुकड़ों में बरामद हुआ है. जांच के दौरान धड़, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्से अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले. पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की.
पुलिस के अनुसार, दविंदर दो दिन पहले मुंबई से अपने घर लौटा था. मंगलवार को वह अपने दोस्त शेरा के घर गया लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा. गुरुवार सुबह खाली प्लॉट से उसका शव मिला. पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर का एक हिस्सा जला हुआ था, जबकि बाकी हिस्से एक ड्रम में मिले.
मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है. परिजनों के मुताबिक, दविंदर मंगलवार को दोस्त के घर गया था—वह घर के अंदर तो गया लेकिन बाहर नहीं आया. दो दिन बाद उसका शव छह टुकड़ों में मिला. दविंदर की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है. वह शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है.
पुलिस आरोपी या आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों, दुकानदारों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
थाना सलेम टाबरी की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है.
Hindi Post Dot In
