पानी की टंकी में मिले दो सगे भाइयों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Police line do not cross (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

सीहोर | मध्य प्रदेश के सीहोर में दो सगे भाइयों के शव घर की ही पानी की टंकी में मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों भाई सीमेंट का कारोबार करते थे.

सीहोर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इच्छावर थाना क्षेत्र के बोरदी कलां में रहने वाले राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल के शव मंगलवार की सुबह उनके घर में ही स्थित पानी के टैंक में मिले. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

इतना ही नहीं, पुलिस दोनों की मौत की वजह खोज रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई सीमेंट का कारोबार करते थे और उनकी दुकान है. मंगलवार की सुबह नौ बजे तक जब दुकान नहीं खुली तो उनकी तलाश शुरू की गई. इन दोनों के शव पानी के टैंक में मिले.

दोनों की मौत का मामला संदिग्ध है. पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है कि दोनों भाइयों के शव पानी की टंकी में आखिर कैसे आए. क्या उन्होंने आत्महत्या की है, हादसा हुआ है अथवा किसी ने हत्या कर शवों को पानी में डाला है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!