इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के एक दिन बाद उसकी बैटरी में हुआ ब्लास्ट, शख्स की मौत, पत्नी और दो बेटियां गंभीर रूप से झुलसे
सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)
नई दिल्ली | इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने आई है, जिसमें बूम मोटर्स के एक ई-स्कूटर में चार्ज के दौरान विस्फोट हो गया। घटना में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुई इस घटना में मृतक कोटाकोंडा शिव कुमार की पत्नी और दो बेटियां भी गंभीर रूप से झुलस गईं।
कई रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने ईवी निर्माता के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत शिकायत दर्ज की और कुमार को ई-स्कूटर बेचने वाले बूम मोटर्स डीलर को नोटिस भेजा गया।

कुमार ने 22 अप्रैल को ई-स्कूटर को करीब 70,000 रुपये में खरीदा था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 अप्रैल को वाहन खरीद के एक दिन के भीतर ही बैटरी में विस्फोट हो गया।
विडंबना यह है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी निर्माता (बूम मोटर्स) सरकार की ऑटोमोटिव प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत चुने गए लोगों में से थे।

देश में अब तक तीन प्योर ईवी, एक ओला, दो ओकिनावा और 20 जितेंद्र ईवी स्कूटर में आग लग चुकी है, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
इससे पहले, तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक प्योर ईवी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बैटरी घर में फट जाने से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
