नए साल के जश्न के दौरान मशहूर लग्जरी रिसॉर्ट में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत की खबर…..

switzerland 2

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

नए साल के जश्न के दौरान मशहूर लग्जरी रिसॉर्ट में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत की खबर…..

 

स्विट्जरलैंड के मशहूर लग्जरी स्की रिसॉर्ट में गुरुवार तड़के एक बार में जोरदार विस्फोट हुआ. इस धमाके में कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्विस पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.

विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. सुरक्षा कारणों से बार और उसके आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.

दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वैलेस कैंटन पुलिस के प्रवक्ता गाएतान लाथियों ने बताया कि फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों की जान भी गई है, हालांकि मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं की गई है.

पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट दुर्घटना था या इसके पीछे किसी का हाथ है, इसकी गहन जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं और उस समय बार में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है.

गौरतलब है कि क्रांस मोंटाना स्विट्जरलैंड का सबसे लोकप्रिय स्थान है. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक छुट्टियां मनाने आते हैं. नए साल के आसपास यहां पर्यटकों की भीड़ काफी बढ़ जाती है. ऐसे में इस विस्फोट ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post
error: Content is protected !!