ममता बनर्जी की पार्टी के एक और बड़े नेता पर भीड़ ने किया हमला, पहुंचते ही कर दी अंडों की बरसात फिर….., देखें VIDEO

Eggs ON Madan Mitra

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही टीएमसी विधायक मदन मित्रा को उग्र भीड़ ने घेर लिया / (फोटो क्रेडिट : वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब)

The Hindi Post

ममता बनर्जी की पार्टी के एक और बड़े नेता पर भीड़ ने किया हमला, पहुंचते ही कर दी अंडों की बरसात फिर….., देखें VIDEO

 

उत्तर 24 परगना | टीएमसी नेता मदन मित्रा की कार पर अंडे फेंके जाने को लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अर्जुन सिंह ने टीएमसी विधायक मदन मित्रा की कार पर अंडे फेंके जाने को लेकर कहा कि मदन मित्रा ने सुरक्षा लेने के लिए अपनी गाड़ी पर हमला करवाया है. उन्होंने कहा कि अनवर किसका आदमी है, पहले उसको साबित करें. अनवर एक अंतरराज्यीय अपराधी है. यह झारखंड, बिहार और बंगाल में आर्म्स सप्लाई का धंधा करता है. शहबाज नाम का लड़का उसका फ्रंट मैन है.

टीएमसी विधायक मदन मित्रा की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

अर्जुन सिंह ने आगे कहा कि अनवर ने हिंदुओं की सारी जमीनों को दखल कर लिया है. मदन मित्रा ने सारा मामला खुद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए किया है.

संदेशखाली में कथित तौर पर एक तालाब से अवैध हथियार बरामद होने को लेकर अर्जुन सिंह ने कहा कि वहां हजारों की संख्या में ऐसे अवैध हथियार मिलेंगे. वहां बम और बारूद की फैक्ट्री है. अनवर की ओर से हिंदुओं की जमीन को दखल कर लिया गया है. ऐसी बहुत सारी घटनाएं हैं. टीएमसी के नेताओं को पकड़ कर सर्च करने पर ऐसे बहुत सारे अवैध हथियार बरामद होंगे.

संदेशखाली में तालाब से अवैध हथियारों के मिलने पर भाजपा विधायक पवन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की ओर से एक एसटीएफ टीम का गठन किया गया है. यह टीम काफी सख्ती से काम कर रही है. जितने भी अवैध हथियार, बम तैयार किए गए हैं, सबको पकड़ा जाएगा. बॉर्डर इलाके में भारी मात्रा में अवैध हथियार मिलते हैं. ऐसी ही चीजों की खोज के लिए एसटीएफ का गठन किया गया है.

टीएमसी विधायक मदन मित्रा की कार पर अंडे फेंके जाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि जो चीजें पहले टीएमसी की सरकार के वक्त हुई हैं, ऐसी चीजें भाजपा की सरकार में न हो तो अच्छा है, क्योंकि जनता ने बड़ी उम्मीदों से वोट देकर हमारी सरकार बनाई है. हालांकि कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने टीएमसी के शासनकाल के दौरान अत्याचार किया था. अब आम आदमी का गुस्सा इन लोगों पर निकल रहा है.

By IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!