साथियों से कराया गैंगरेप, फिर खुद किया चेहरे पर पेशाब…. बीजेपी विधायक पर महिला के सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज
कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्न पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. 40 साल की एक महिला ने विधायक समेत उनके सहयोगियों पर गैंग रेप करने, चेहरे पर पर पेशाब करने और उसे जानलेवा वायरस का इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला ने की शिकायत पर बीजेपी नेता और उनके सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.
मुनिरत्न एक फिल्म निर्माता से राजनेता बने हैं, जो कर्नाटक के राजराहेश्वरी नगर सीट से चार बार विधायक चुने गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद मंगलवार को आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि यह घटना 11 जून को मथिकेरे में विधायक के कार्यालय में हुई. उसने दावा किया कि मुनिरत्ना के साथी उसे कार में कार्यालय ले गए.

महिला ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि विधायक ने उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा. एफआईआर में मुनिरत्ना के तीन साथियों की पहचान की गई है, जबकि चौथे आरोपी का नाम नहीं बताया गया है.
जनवरी में महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उसे एक लाइलाज वायरस का पता चला, जिसके बारे में उसे लगता था कि वह इंजेक्शन से जुड़ा हुआ है. 19 मई को अपनी हालत से परेशान होकर उसने कुछ गोलियां खा लीं और बीमार पड़ गई, जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी. फिलहाल विधायक की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. महिला ने एक पिछली घटना का भी जिक्र किया, जिसमें विधायक ने कथित तौर पर दूसरों को पीन्या और आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशनों में उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के लिए प्रभावित किया था. जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा. जेल से रिहा होने के बाद मुनिरत्न के साथियों ने उन्हें यकीन दिलाया कि वह उनके खिलाफ आरोपों को साफ करने में मदद करेंगे, जिसके बहाने उन्हें अपने कार्यालय में वापस बुलाया.
पुलिस के मुताबिक, मुनिरत्ना और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिनमें गैंग रेप, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला, शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना शामिल हैं.
