सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक, जिला सचिव घायल

The Hindi Post
The Hindi Post

अहमदाबाद | गुजरात भाजपा विधायक महेंद्रभाई पडलिया और राजकोट जिला सचिव रविभाई मकड़िया मंगलवार को अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. उनकी कार एक भैंस से टकरा गई, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई.

यह दुर्घटना लिंबडी इलाके के पास हुई. दोनों नेताओं को लिंबडी विधायक किरीटसिंह राणा ने प्रारंभिक चिकित्सा उपचार के लिए लिंबडी अस्पताल पहुंचाया.

महेंद्रभाई पडलिया ने 1997 से 2000 तक राजकोट सिविक बॉडी (नागरिक निकाय) के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया. वहीं 2000 से 2005 तक राजकोट जिला भाजपा का नेतृत्व किया और 2005 से 2010 तक जिला पंचायत के सदस्य रहे.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!