योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव से भिड़े बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत, सैंकड़ों लोगों के सामने जमकर हुई नोकझोंक, VIDEO आया सामने

swatantra deb n brij bhushan

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव से भिड़े बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत, सैंकड़ों लोगों के सामने जमकर हुई नोकझोंक, VIDEO आया सामने

 

यूपी के महोबा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हो गया. गांव में पानी न आने और सड़कें खोदने से नाराज होकर कार्यक्रम में समर्थकों के साथ पहुंचे चरखारी बीजेपी विधायक बृजभूषण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़ गए. चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच नोकझोंक हो गई. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे थे. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने कार्यक्रम स्थल पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. बताया जा रहा है कि चरखारी क्षेत्र के कई गांवों में पानी की आपूर्ति न होने और सड़कों को खोदकर छोड़ दिए जाने से विधायक बृजभूषण और स्थानीय लोग लंबे समय से नाराज थे. इसी नाराजगी को लेकर विधायक बृजषण राजपूत अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और मंत्री स्वतंत्रदेव के सामने अपनी बात रखी. इस दौरान विधायक बृजभूषण और मंत्री स्वतंत्रदेव के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया.


स्थिति बिगड़ती देख जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधायक बृजभूषण राजपूत को लेकर सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए. कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक शुरू हुई, जिसमें जलापूर्ति और सड़कों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है.

हंगामे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कलेक्ट्रेट परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया और गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!