लोकसभा चुनावों में सबसे कम मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले सोम मरांडी नहीं रहे

Som Marandi passes away

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंद्रा द्वारा सोम मरांडी की फोटो ट्वीट की गई

The Hindi Post

रांची | झारखंड के राजमहल लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सोम मरांडी नहीं रहे। बुधवार को रांची के रिम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

सोम मरांडी भारत के संसदीय चुनावों के इतिहास में सबसे कम मतों से जीतने वाले सांसद रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में राजमहल क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दिग्गज नेता थॉमस हांसदा को मात्र 9 मतों के अंतर से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

58 वर्षीय सोम मरांडी पाकुड़ जिले के लिट़्टीपाड़ा ब्लाक के रहने वाले थे। बुधवार को सीने में दर्द उठने के बाद वह बेचैनी महसूस कर रहे थे। उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की सूचना पाकर झारखंड प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता अस्पताल पहुंचे।

उनके निधन पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सोम मरांडी अत्यंत सरल व्यक्ति थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यह उनके लिए बड़ी निजी क्षति है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!