UP में बीजेपी नेता की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Police IANS (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

उतर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार शाम को एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली तब मारी जब वो अपने घर के बाहर टहल रहे थे. ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. यह मामला मझोला थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मझोला थाना क्षेत्र के पार्शवनाथ अपार्टमेंट में बीजेपी नेता अनुज चौधरी अपने परिवार के साथ रहते थे. वह अपने भाई के साथ पार्क में टहलने के लिए निकले थे. उसी समय बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने अनुज को गोली मार दी. गोली लगने से अनुज मौके पर ही गिर पड़े. इसके बाद बदमाश भाग निकले.

जानकारी के अनुसार, अनुज को तीन गोलियां लगी थी. मौके से चार खाली कारतूस भी मिले है. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने अनुज को अस्पताल में भर्ती करवाया. यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली है.

SSP मुरादाबाद, हेमराज मीणा ने ANI को बताया कि अनिकेत और अमित चौधरी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई और मामले की जांच की जा रही है.

आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते अनुज की हत्या की गई है. अनुज बीजेपी किसान मोर्चा के नेता थे.

पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!